ट्रोलिंग के बाद मेकर्स ने मांगी माफी, बोले- ‘किसी की भावनाएं आहत करना हमारा मकसद नहीं’; राहुल गांधी ने किया कृति का समर्थन
ट्रोलिंग के बाद मेकर्स ने मांगी माफी, बोले- ‘किसी की भावनाएं आहत करना हमारा मकसद नहीं’; राहुल गांधी ने किया कृति का समर्थन
मुंबई में अभिनेत्री कृति सेनन के रक्षाबंधन स्पेशल विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा होने के बाद ज्वैलरी ब्रांड ने इसे सभी मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। विज्ञापन में कृति सेनन के लुक और त्योहार के दौरान उनकी ड्रेसिंग को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया गया।
विवाद बढ़ने के बाद बुधवार को ज्वैलरी ब्रांड ने विज्ञापन वापस लेते हुए एक बयान जारी किया। ब्रांड ने कहा कि वह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करता है। कंपनी के मुताबिक, विज्ञापन के जरिए परिवार के साथ खुशियों के पलों में पालतू जानवरों को भी शामिल करने का संदेश देने की कोशिश की गई थी।
ब्रांड ने कहा कि अगर विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं, तो ऐसा करना उसका उद्देश्य बिल्कुल नहीं था। सम्मान के तौर पर विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है। कंपनी ने त्योहार के मौके पर लोगों के लिए प्यार और सकारात्मकता की कामना भी की।
दरअसल, विज्ञापन में कृति सेनन को केप और ड्रेप्ड स्कर्ट के साथ ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज पहने रक्षाबंधन मनाते हुए दिखाया गया था। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को उनका यह लुक पसंद नहीं आया और विज्ञापन के साथ-साथ अभिनेत्री के पहनावे को लेकर भी आलोचना शुरू हो गई।
इस विवाद के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी कृति सेनन के पहनावे पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया स्टोरी शेयर की। उन्होंने महिलाओं के पास मौजूद अलग-अलग तरह के कपड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि त्योहार की असली भावना कपड़ों में नहीं, बल्कि उन भावनाओं और परंपराओं में होती है जिन्हें लोग दिल से मानते हैं।
कृति सेनन ने भी पूरे विवाद पर अपनी तरफ से सफाई पेश की। उन्होंने रक्षाबंधन को प्यार, सुरक्षा और प्रार्थना से जुड़ा त्योहार बताते हुए कहा कि वह और उनकी बहन एक-दूसरे को राखी बांधती हैं और एक-दूसरे की खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए यह प्यार उनके पालतू कुत्तों तक भी जाता है, क्योंकि वे उनके परिवार का हिस्सा हैं।
कृति की पोस्ट के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अभिनेत्री का समर्थन किया। उन्होंने कृति की पोस्ट को री-शेयर करते हुए कहा कि कोई महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, यह उसकी अपनी पसंद है। उन्होंने महिलाओं को अपनी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किए जाने को गलत बताया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0