पेट्रोल-कूपन नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी, पुलिस ने संभाली स्थिति; आयोजक ने शुक्रवार से दोबारा आयोजन का किया ऐलान
पेट्रोल-कूपन नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी, पुलिस ने संभाली स्थिति; आयोजक ने शुक्रवार से दोबारा आयोजन का किया ऐलान
चंडीगढ़ में मंगलवार को आयोजित किया गया चर्चित ‘पेट्रोल लंगर’ भारी बारिश और बेकाबू भीड़ के कारण अव्यवस्था में बदल गया। सेक्टर-10 स्थित निर्धारित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। पेट्रोल या कूपन का वितरण शुरू नहीं होने के चलते भीड़ लगातार बढ़ती गई, जिसके बाद पेट्रोल पंप को बंद करना पड़ा। स्थिति बिगड़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर हालात को नियंत्रित किया।
‘पेट्रोल लंगर’ का ऐलान अमृतसर के सामाजिक कार्यकर्ता राकेश त्रेहन, जिन्हें ‘राजा दी किंग’ के नाम से जाना जाता है, ने किया था। सोशल मीडिया के जरिए घोषणा होने के बाद चंडीगढ़ के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी लोग अपने वाहनों में पेट्रोल लेने के लिए सेक्टर-10 पहुंचने लगे।
चंडीगढ़ में तेज बारिश के बावजूद पेट्रोल पंप के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि आयोजकों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों को ईंधन वितरण रोकना पड़ा। कई लोग घंटों बारिश में इंतजार करने के बाद बिना पेट्रोल लिए ही वापस लौट गए।
इस अव्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। कुछ लोगों ने कहा कि यदि जरूरतमंदों की मदद करना उद्देश्य है तो सीधे आर्थिक सहायता देना ज्यादा उचित तरीका हो सकता है। उनका कहना था कि इस तरह सार्वजनिक स्थान पर भीड़ जुटने से लोगों को परेशानी के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।
भीड़ और यातायात प्रभावित होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया और सड़क पर बाधा पैदा कर रहे या गलत तरीके से खड़े कुछ वाहनों को कब्जे में लिया। इसके बाद पेट्रोल पंप पर हालात सामान्य हो सके। पेट्रोल पंप कर्मचारियों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर घोषणा के बाद अचानक बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से ईंधन वितरण करना संभव नहीं रहा।
राकेश त्रेहन इससे पहले नकद राशि और फास्ट फूड बांटने जैसे आयोजनों को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने लोगों को आईफोन बांटने की घोषणा भी की थी। इसी क्रम में चंडीगढ़ में ‘पेट्रोल लंगर’ आयोजित करने का ऐलान किया गया था, लेकिन पहला आयोजन भारी भीड़ और बारिश के कारण अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया।
आयोजक ने कहा- बारिश के कारण रोका आयोजन, शुक्रवार से फिर होगा पेट्रोल लंगर
घटना के बाद सामने आए एक वीडियो में राकेश त्रेहन ने कहा कि वह नहीं चाहते थे कि लोग बारिश में भीगते रहें। इसी वजह से आयोजन को टालने का फैसला लिया गया है। उन्होंने शुक्रवार से रविवार तक तीन दिनों के लिए दोबारा ‘पेट्रोल लंगर’ आयोजित करने की बात कही। आयोजक ने यह भी दावा किया कि कुछ लोगों को पहले ही टोकन जारी किए गए थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0