प्रकाश झा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान, ‘आश्रम’ के नए अध्याय को लेकर फैंस में बढ़ी उत्सुकता
प्रकाश झा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान, ‘आश्रम’ के नए अध्याय को लेकर फैंस में बढ़ी उत्सुकता
बॉबी देओल की चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सीरीज के चौथे सीजन यानी ‘आश्रम 4’ को लेकर आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। प्रकाश झा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए नए सीजन की जानकारी दी है, जिसके बाद फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है।
प्रोडक्शन हाउस की ओर से शेयर की गई तस्वीर में फिल्म की शूटिंग में इस्तेमाल होने वाला क्लिपबोर्ड नजर आ रहा है, जिस पर ‘एक बदनाम आश्रम’ लिखा हुआ है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया, “एक और आरंभ। आश्रम के नए अध्याय में आपका स्वागत है। जापनाम। आश्रम 4 की शूटिंग हो रही है।” इस ऐलान के बाद यह साफ हो गया है कि सीरीज के नए सीजन पर काम शुरू हो चुका है।
‘आश्रम’ का पहला सीजन वर्ष 2020 में रिलीज हुआ था। इसके बाद उसी साल ‘आश्रम चैप्टर 2’ यानी दूसरा सीजन दर्शकों के सामने आया। तीसरा सीजन 2022 में रिलीज किया गया था। तीनों सीजन का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है और बॉबी देओल के किरदार को दर्शकों से खासा पसंद किया गया।
‘आश्रम’ एक क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज है, जिसकी कहानी धर्म और आस्था की आड़ में चलने वाले अपराध, शोषण और ढोंग की दुनिया को सामने लाती है। सीरीज में एक प्रभावशाली बाबा के इर्द-गिर्द बुनी गई कहानी को दिखाया गया है, जिसने दर्शकों के बीच काफी चर्चा बटोरी।
सीरीज में बॉबी देओल के अलावा अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, तुषार पांडे, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, त्रिधा चौधरी और विक्रम कोचर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। अब ‘आश्रम 4’ के ऐलान के बाद दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि नए सीजन में कहानी किस मोड़ पर पहुंचेगी और बाबा निराला के किरदार में बॉबी देओल एक बार फिर क्या नया लेकर आएंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0