पंजाब गवर्नर हाउस में हुआ शपथ ग्रहण समारोह, राज्य सरकार ने नियुक्ति प्रक्रिया पर उठाए थे सवाल
पंजाब गवर्नर हाउस में हुआ शपथ ग्रहण समारोह, राज्य सरकार ने नियुक्ति प्रक्रिया पर उठाए थे सवाल
पंजाब सरकार के विरोध के बीच जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली। पंजाब गवर्नर हाउस में आयोजित समारोह में राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के मुख्य सचिव केपी सिन्हा, हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति को लेकर पंजाब सरकार पहले ही अपना विरोध दर्ज करा चुकी थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में रविवार को हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया था। कैबिनेट ने मांग की थी कि राज्य सरकार की सहमति लिए जाने तक जस्टिस मिश्रा का शपथ ग्रहण समारोह रोका जाए।
मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, पंजाब कैबिनेट ने आरोप लगाया था कि जस्टिस मिश्रा की नियुक्ति में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। सरकार का दावा था कि राज्य से राय मांगी गई थी, लेकिन उसका जवाब आने से पहले ही केंद्र की ओर से नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई। पंजाब सरकार ने इसे राज्य की राय और अधिकारों की अनदेखी बताया था।
हालांकि, राज्य सरकार के विरोध के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ी और सोमवार को जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली। अब इस नियुक्ति को लेकर पंजाब सरकार और केंद्र के बीच चल रहा विवाद आगे किस दिशा में जाता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0