86वें दिन पंजाब पुलिस ने 142 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार; 4.4 किलो हेरोइन, 57.4 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद
86वें दिन पंजाब पुलिस ने 142 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार; 4.4 किलो हेरोइन, 57.4 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद
नशा छुड़ाने संबंधी प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने 63 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए राजी किया
खबर खास, चंडीगढ़ :
राज्य से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किए गए "युद्ध नशों विरुद्ध" के 86वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज 142 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 4.4 किलो हेरोइन और 57.4 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही केवल 86 दिनों के भीतर गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 13,668 हो गई है। ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और एसएसपी को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई गई है।
ऑपरेशन का विवरण देते हुए स्पेशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 96 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1400 से अधिक पुलिसकर्मियों की भागीदारी वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 473 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके चलते राज्य भर में 104 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 498 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।
स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-पक्षीय रणनीति - प्रवर्तन, नशामुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) - लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के रूप में 63 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राजी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0