गिद्दड़बाहा से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने युवाओं को सरकारी नौकरियां देने के झूठे वादे के लिए भाजपा उम्मीदवार मनप्रीत बादल की तीखी आलोचना की है। डिंपी ढिल्लों ने बादल पर चुनाव प्रचार के दौरान इस तरह के भ्रामक दावों के माध्यम से आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया।
पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज अपने परिवार सहित अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में माथा टेका। डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि भगवान श्री राम जी की पवित्र धरती पर जाना उनकी हार्दिक इच्छा थी, जो अब राम लला के आशीर्वाद से पूरी हो गई है।
हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि किसी भी कार्य को करने के लिए प्रेरणा और हौसले की जरूरत होती है। कहते हैं होनहार बिरवान के होत हैं चिकने पात। मेधावी छात्र की उपलब्धियां ही बता देती हैं कि वह कल को बड़ा होकर कैसा नागरिक बनेगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज दुनिया भर के कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से अपील की कि वे किसानों के मार्गदर्शक बनें और उन्हें फसलों में विविधता अपनाने के लिए प्रेरित करें।
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहरवासियों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने और सीवरेज की सफाई, स्ट्रीट लाइटों की कार्यशील स्थिति सुनिश्चित करने तथा स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने उत्तरी राज्यों में पराली जलाने की समस्या के उचित समाधान के लिए केंद्र से बायोमास पावर प्रोजेक्ट्स के लिए सब्सिडी उपलब्ध करवाने की मांग की है।
हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज 15वीं विधानसभा के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि एक दशक पहले के हरियाणा और आज के हरियाणा में अन्तर दर्पण की तरह साफ है। प्रदेश के नॉन-स्टॉप विकास के लिए अब अनुकूल वातावरण है।
चंडीगढ़ में हरियाणा का विधानसभा परिसर बनाने के फैसले का आम आदमी पार्टी (आप) ने कड़ा विरोध किया है। पार्टी ने सवाल किया कि अगर हरियाणा सरकार इसके बदले चंडीगढ़ प्रशासन को पंचकूला में 12 एकड़ जमीन देगी तो विधानसभा पंचकूला में ही क्यों नहीं बनाया गया?
राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने आज पंजाब में पिछले वर्ष की तुलना में पराली जलाने के मामलों में 71% की कमी के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए ठोस प्रयासों की सराहना की है।
भाषा विभाग द्वारा कुछ समय पहले निर्णय लिया गया था कि दिल्ली स्थित पंजाब भवन में पंजाबी साहित्य, भाषा और चिंतन के प्रमुख सितारों की तस्वीरें लगाई जाएंगी। इसकी पहली किस्त के रूप में आज 10 तस्वीरें पंजाब भवन के ए-ब्लॉक के बरामदों और गैलरीज में लगाई गई हैं।