हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के कुलपति प्रोफेसर जे.पी. यादव ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माणाधीन विकास कार्यों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री के साथ साझा की
संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह की ओर से टिप्पणी पर देश और हिमाचल में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने गाँधी चौक हमीरपुर में अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया I
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर के नादौन में अग्निशमन उप-केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र में दो अग्निशमन वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके माध्यम से आगजनी जैसी घटनाओं में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए इसे नियंत्रण करने की सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्रवासियों को लाभ होगा।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नादौन विधानसभा क्षेत्र के हड़ेटा में चार करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इकोनॉमिक डेवलपमेंट एंड लाइवलीहुड जनरेशन परियोजना (नवजीवन) का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के अमलैहड़ में 125 कनाल भूमि पर 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास किया। उन्होंने अधिकारियों को इस स्कूल के प्राइमरी विंग को एक साल के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए। स्कूल में आधुनिक खेल सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल महाविद्यालय, हमीरपुर के वार्षिक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय में एमबीए और एमसीए कोर्स शुरू करने के साथ-साथ अगले सत्र से इतिहास व पॉलिटिकल साईंस के पीजी कोर्स शुरू करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 43.64 करोड़ रुपये की लागत की 10 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। उन्होंने करोट में 20.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास किया।
हमीरपुर जिला में तीन दिवसीय राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली मेला आज हर्षोल्लास के साथ आरम्भ हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुजानपुर टीहरा स्थित ऐतिहासिक मुरली-मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नादौन के दो महिला मंडलों अमलैहड़ व भवड़ां को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। यह दोनों महिला मंडल दो-दो हेक्टेयर वन भूमि पर पौधरोपण करेंगे और पांच वर्षों तक इनकी देखभाल भी सुनिश्चित करेंगे।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में वन मित्रों के साथ आयोजित ‘संवाद’ कार्यक्रम में बातचीत की और उनके प्रशिक्षण अनुभव बारे जानकारी हासिल की। धर्मशाला में नियुक्त वंशिका ने अपने प्रशिक्षण अनुभव के बारे में मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें पौधरोपण से लेकर वन्य प्राणियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।