कूड़ा उठाने वाले ट्रक समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर, हादसे में कोई घायल नहीं; क्रेन की मदद से हटाए क्षतिग्रस्त वाहन
कूड़ा उठाने वाले ट्रक समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर, हादसे में कोई घायल नहीं; क्रेन की मदद से हटाए क्षतिग्रस्त वाहन
खबर खास | मोहाली
सोमवार को जिरकपुर की PR-7 रोड पर एक ट्रक के स्टेयरिंग में खराबी आने के बाद नियंत्रण खोने से यातायात प्रभावित हो गया। पत्थरों से लदे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कूड़ा उठाने वाले ट्रक को टक्कर मार दी। इस चेन टक्कर में दो अन्य ट्रक भी चपेट में आ गए।
हादसा प्रधान ढाबा के पास उस समय हुआ, जब पत्थरों से लदा ट्रक मोहाली से डेराबस्सी की ओर जा रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रक का स्टेयरिंग जाम हो गया, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।
टक्कर के बाद PR-7 रोड पर यातायात की आवाजाही प्रभावित हुई और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी चालक को चोट नहीं आई।
सूचना मिलने के तुरंत बाद वाहनों के मालिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहनों को हुए नुकसान को लेकर आपस में बातचीत की और मामले को आपसी सहमति से सुलझा लिया।
इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के लिए क्रेन मौके पर बुलाई गई। वाहनों को हटाए जाने के बाद PR-7 रोड पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0