प्रसिद्ध रैपर और गायक यो यो हनी सिंह ने बीजेपी नेता तरुण चुघ के साथ सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की और पंजाब के युवाओं से नशे से दूर रहने तथा राज्य की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ने की अपील की।
प्रसिद्ध रैपर और गायक यो यो हनी सिंह ने बीजेपी नेता तरुण चुघ के साथ सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की और पंजाब के युवाओं से नशे से दूर रहने तथा राज्य की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ने की अपील की।
खबर खास | चंडीगढ़
मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने मंगलवार को बीजेपी नेता तरुण चुघ के साथ एक विशेष तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें उन्होंने पंजाब के युवाओं से नशे को छोड़कर पंजाब की असली पहचान से जुड़ने की मजबूत अपील की।
तरुण चुघ के कार्यालय से जारी एक वीडियो में हनी सिंह को पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या, खासकर युवाओं और परिवारों पर हेरोइन की लत के गंभीर प्रभाव पर बात करते हुए दिखाया गया है।
वीडियो में हनी सिंह ने कहा, “मैं पंजाब की स्थिति के बारे में आपसे बात करना चाहता हूं। हेरोइन की लत के कारण परिवार और युवा तबाह हो रहे हैं। हम इस समस्या से पंजाब को मुक्त कराने का रास्ता खोज रहे हैं और आप पहले से ही इस दिशा में काफी काम कर रहे हैं।”
इस बातचीत के दौरान बीजेपी नेता तरुण चुघ ने हनी सिंह को “पंजाब का बेटा” बताते हुए उनके संघर्ष और वापसी की सराहना की। चुघ ने कहा कि हनी सिंह ने बॉलीवुड से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री तक नाम कमाया, जीवन में कठिन दौर देखा, करीब आठ साल तक गलत रास्ते पर जाने के बाद संघर्ष किया और फिर वापसी कर संगीत जगत में फिर से शीर्ष स्थान हासिल किया।
उन्होंने कहा कि हनी सिंह की जीवन यात्रा उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो नशे और मुश्किल हालात से जूझ रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0