पंजाब पुलिस ने 32 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए राज़ी किया
पंजाब पुलिस ने 32 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए राज़ी किया
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर राज्य से नशों का पूरी तरह खात्मा करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरूद्ध” के 252वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 292 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 50 एफआईआर दर्ज कर 71 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अब तक 252 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 35,737 हो चुकी है।
इन छापों के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए तस्करों के कब्जे से 841 ग्राम हेरोइन, 508 नशीली गोलियां और 22,300 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पीज़ को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन किया है।
इस ऑपरेशन के दौरान 62 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से ज्यादा टीमों ने पूरे राज्य में 292 स्थानों पर छापेमारी की। दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 296 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने राज्य में नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम - लागू की है। इसी रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 32 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए राज़ी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0