इन छापों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 3 किलोग्राम हेरोइन, 506 ग्राम अफीम, 44 किलो भुक्की, 406 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
इन छापों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 3 किलोग्राम हेरोइन, 506 ग्राम अफीम, 44 किलो भुक्की, 406 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर राज्य से नशे के पूर्ण उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 227वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज 365 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्यभर में 55 एफआईआर दर्ज कर 76 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 227 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 32,979 तक पहुंच गई है।
इन छापों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 3 किलोग्राम हेरोइन, 506 ग्राम अफीम, 44 किलो भुक्की, 406 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और एसएसपीज़ को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। नशे के खिलाफ चल रही इस मुहिम की निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।
इस अभियान के दौरान 72 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1100 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 365 स्थानों पर छापेमारी की। बताया गया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 406 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशे के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - प्रवर्तन, डि-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) - लागू की है। इसी रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 32 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए राजी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0