‘डी-एडिक्शन’ घटक के तहत पंजाब पुलिस ने 30 व्यक्तियों को नशा मुक्ति उपचार के लिए किया प्रेरित
‘डी-एडिक्शन’ घटक के तहत पंजाब पुलिस ने 30 व्यक्तियों को नशा मुक्ति उपचार के लिए किया प्रेरित
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए शुरू की गई नशों के खिलाफ मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को लगातार 299वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 285 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पूरे राज्य में 87 एफआईआर दर्ज कर 115 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 299 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 41,775 हो गई है।
इस कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 268 ग्राम हेरोइन, 1,860 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 6,700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस मुहिम की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।
इस अभियान के दौरान 61 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 285 स्थानों पर छापेमारी की। दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 276 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।
राज्य सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), नशा मुक्ति (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) — (ई डी पी) लागू की गई है। इसी रणनीति के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज ‘डी-एडिक्शन’ घटक के तहत 30 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0