‘नशामुक्ति’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 23 व्यक्तियों को नशा छोड़ने के उपचार के लिए राज़ी किया
‘नशामुक्ति’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 23 व्यक्तियों को नशा छोड़ने के उपचार के लिए राज़ी किया
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के खात्मे लिए चलाए जा रहे अभियान “युद्ध नशों के विरुद्ध” के लगातार 261वें दिन, पंजाब पुलिस ने सोमवार को 313 स्थानों पर छापेमारी की। इन कार्रवाइयों के बाद पूरे राज्य में 68 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 57 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही 261 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 36,969 हो गई है।
छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किये गये नशा तस्करों के कब्जे से 2.2 किलोग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 11 किलोग्राम भुक्की, 2168 नशीली गोलियां और 1.88 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।
75 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 313 छापे मारे हैं। ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 335 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। राज्य सरकार ने नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - प्रवर्तन, नशामुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) लागू की है। इसी के तहत पंजाब पुलिस ने आज 23 व्यक्तियों को नशामुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0