लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टरों का गुणगान करने के खिलाफ चेतावनी दी कहा, पंजाब के साथ गैंगस्टर का नाम जोड़कर इस पवित्र धरती को बदनाम न किया जाए हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे
लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टरों का गुणगान करने के खिलाफ चेतावनी दी कहा, पंजाब के साथ गैंगस्टर का नाम जोड़कर इस पवित्र धरती को बदनाम न किया जाए हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बन रही टेलीविजन सीरीज़ ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर कड़ा ऐतराज़ जताया है।
उन्होंने कहा कि यह न केवल गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा देगी और उसका गुणगान करेगी, बल्कि पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत का अपमान भी होगा, क्योंकि गुरुओं, ऋषियों और पीरों की इस पवित्र धरती को एक खतरनाक गैंगस्टर के साथ जोड़ा जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जोर देते हुए, कहा कि बिश्नोई और उसका गिरोह मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला समेत सैकड़ों निर्दोष लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह टीवी सीरीज़ युवाओं को गलत संदेश देगी, जिसमें ऐसे व्यक्ति का गुणगान होगा, जिसकी निंदा होनी चाहिए।
इसी श्रृंखला में, उक्त सीरीज़ के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए, उन्होंने इसके निर्माताओं की सोच पर सवाल उठाए कि वे अपराध और हिंसा के कल्चर को क्यों बढ़ावा देना चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए, कहा कि यह कला या मनोरंजन का कार्य नहीं है, बल्कि युवाओं को अपराध की दुनिया की ओर उकसाने वाली एक आपराधिक गतिविधि है।
वड़िंग ने इस मामले पर राज्य और केंद्र सरकारों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई का पंजाब से कोई संबंध नहीं है, क्योंकि वह मूल रूप से राजस्थान का निवासी है और वर्तमान में गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने खुलासा किया कि वह इस टीवी सीरीज़ के प्रसारण के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर करेंगे, क्योंकि इसका युवाओं पर बुरा और खतरनाक प्रभाव पड़ सकता है
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0