हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2025-26 के लिए आगामी राज्य बजट विकासोन्मुखी होगा, जिसमें कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, बुनियादी ढांचे और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2025-26 के लिए आगामी राज्य बजट विकासोन्मुखी होगा, जिसमें कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, बुनियादी ढांचे और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, बुनियादी ढांचे और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित होगा बजट
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2025-26 के लिए आगामी राज्य बजट विकासोन्मुखी होगा, जिसमें कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, बुनियादी ढांचे और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि बजट राज्य की प्रगति के लिए एक मजबूत आधारशिला रखेगा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम योगदान देगा। सैनी मंगलवार को पंचकूला में विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च, 2025 से आरम्भ होना है। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी भी मौजूद रहे।
बजट प्रक्रिया में प्रशासनिक सचिवों की भूमिका है महत्वपूर्ण
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों से राज्य बजट के लिए सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि बजट प्रक्रिया में प्रशासनिक सचिवों की अहम भूमिका होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी बजट में समाज के सभी वर्गों के कल्याण पर केंद्रित कई नई पहल की जाएंगी।
सरकार ने शासन व्यवस्था में किए कई क्रांतिकारी बदलाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार विभिन्न सुधारों के माध्यम से लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले दस वर्षों में शासन व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव किए है, जो एक दशक से अधिक समय में सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तन है। परिणामस्वरूप, नागरिक को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है और वह घर बैठे आराम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा
रहे हैं। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर लोगों को घर बैठे वृद्धावस्था भत्ता मिलना आरम्भ हो जाता है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को बड़ा लाभ मिल रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0