पीड़ितों की याद में जगराओं में यादगारी स्मारक बनाने की घोषणा की, परिवार से किया दुख सांझा
पीड़ितों की याद में जगराओं में यादगारी स्मारक बनाने की घोषणा की, परिवार से किया दुख सांझा
खबर खास, चंडीगढ़ :
वृंदावन यमुना नदी में हुए नाव हादसे में अपनी कीमती जान गंवाने पीड़तों की याद में गीता भवन, जगरांव में शोक सभा और गुरुद्वारा दशमेश नगर, जगराओं में रखी अंतिम अरदास में आज एमपी सतनाम सिंह संधू ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ मृतकों को श्रद्धांजलि भेंट की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस मौके एमपी सतनाम सिंह संधू ने पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख प्रक्ट करते हुए एलान किया कि मृतक व्यक्तियों की याद में जगराओं में एमपी लैड्स फंड से एक यादगारी स्मारक भी बनाया जाएगा।
संधू ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दिल दहला देने वाली है। घटना के दौरान बहल परिवार के चार सदस्य और कटारिया परिवार के एक मैंबर ने अपनी कीमती जान गंवा दी है। उन्होंने आगे कहा कि इस घटना पर हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना गहरा शोक व्यक्त किया है। आज हम सभी भारतीय जनता पार्टी के तरफ से इस दुःख में शामिल हुए हैं। यह कभी ना पूरा होने वाली क्षति है। उन्होंने कहा कि यह घटना एक ही परिवार और उनके रिश्तेदारों के साथ घटित हुई।
इस अवसर पर सांसद संधू के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. रजेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण, वाल्मीकि सभा इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष गेजा राम वाल्मीकि, कुमार पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, आईटी सेल के प्रभारी नवीन जैन, जगराओं मंडल के महासचिव गौरव गुप्ता और सौरव कुमार, भाजपा के प्रदेश खजानची गुरदेव देबी और सतीश कुमार सहित कई अन्य प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
जिक्रयोग्य है कि 10 अप्रैल को वृंदावन यमुना नदी में हुए नाव हादसे में 30 से अधिक लोग हादसे का शिकार हुए थे। जिनमें पंजाब के 16 व्यक्यिों ने अपनी जान गंवा दी थी। इनमें जगराओं की कविता रानी बहल, मधुर बहल, चरनजीत बहल, चंदन बहल और इशान कटारिया ने अपनी कीमती जान गंवा दी थी। जिनके परिवारिक सदस्यों के साथ आज एमपी संधू ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ दुख प्रक्ट किया गया था।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0