धोनी, विराट और रोहित फिर बनेंगे रोमांच का केंद्र, 28 मार्च से क्रिकेट का महाकुंभ शुरू
धोनी, विराट और रोहित फिर बनेंगे रोमांच का केंद्र, 28 मार्च से क्रिकेट का महाकुंभ शुरू
ख़बर ख़ास, खेल :
भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं है कि अब क्रिकेट फैंस के लिए एक और बड़ा रोमांच दरवाजे पर खड़ा है। महज कुछ दिनों में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत होने जा रही है, जो हर साल की तरह इस बार भी हाई-वोल्टेज मुकाबलों, स्टार खिलाड़ियों और जबरदस्त एंटरटेनमेंट का वादा करता है।
इस लीग की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टार पावर है। विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े नाम एक बार फिर मैदान पर अपनी चमक बिखेरने के लिए तैयार हैं। खासकर महेंद्र सिंह धोनी को लेकर हर सीजन में सवाल उठता है कि क्या यह उनका आखिरी IPL होगा, लेकिन उनका अनुभव, फिटनेस और फिनिशिंग आज भी उन्हें खास बनाती है।
वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए IPL अब और भी ज्यादा अहम हो गया है, क्योंकि फैंस को उन्हें देखने का यही सबसे बड़ा मंच मिलता है। दूसरी ओर, शुभमन गिल का बढ़ता कद और ऋषभ पंत की वापसी इस सीजन को और भी दिलचस्प बनाती है।
IPL सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि भावनाओं, जुनून और एंटरटेनमेंट का संगम है, जहां हर मैच एक नई कहानी लिखता है।
IPL 2026 का आगाज़ 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार द्वारा प्रसारित मैच पर किया जाएगा। फैंस के लिए यह सीजन एक बार फिर क्रिकेट का महापर्व बनने जा रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0