पंजाब विधानसभा देश की पहली विधानसभा होगी, जहां दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा के लिए सांकेतिक भाषा लागू की जा रही है। सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा दिव्यांगजनों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह अनूठा कदम उठाया गया है।