आरोपी सुखविंदर सिंह ने प्लॉट का इंतकाल करवाने के बदले 2000/- रुपये की रिश्वत मांगी थी।
आरोपी सुखविंदर सिंह ने प्लॉट का इंतकाल करवाने के बदले 2000/- रुपये की रिश्वत मांगी थी।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान जिला फरीदकोट में पटवारी पूजा यादव के अधीन काम करने वाले सुखविंदर सिंह निजी व्यक्ति को 1500/- रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
आज यहां यह खुलासा करते हुए राज्य विजिलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि उक्त आरोपी को जिला फरीदकोट के भान सिंह कॉलोनी के निवासी द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि आरोपी सुखविंदर सिंह ने प्लॉट का इंतकाल करवाने के बदले 2000/- रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगते हुए पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि उसकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद विजिलैंस ब्यूरो की टीम ने दोषी सुखविंदर सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में, दोषी के खिलाफ विजिलैंस ब्यूरो के थाने फिरोजपुर में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0