कहा, पंजाब सरकार ने अपने बजट में अपने सभी चुनावी वादे पूरे किए
कहा, पंजाब सरकार ने अपने बजट में अपने सभी चुनावी वादे पूरे किए
खबर खास, चंडीगढ़ :
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने इस बजट में औद्योगिक क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा है, जिसका उद्देश्य आने वाले समय में इस क्षेत्र के अधिकतम विकास को सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने यह अग्रगामी बजट पेश करके अपनी सभी गारंटियां पूरी कर दी हैं। यह एक लोक-केंद्रित बजट है, जिसमें हर वर्ग और क्षेत्र को विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट पंजाब के हर नागरिक को सशक्त बनाते हुए राज्य के आर्थिक विकास को और तेज करेगा।
उन्होंने कहा कि बजट में औद्योगिक क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है ताकि यह अधिकतम प्रगति कर सके और पंजाब निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरे।
उन्होंने बताया कि पंजाब को अकेले 2025 में ही 55,000 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह बजट उद्योगपति-अनुकूल है, जो पंजाब के उद्योग को समृद्धि की ओर ले जाएगा। इस उद्देश्य के लिए पंजाब सरकार ने नई औद्योगिक नीति भी पेश की है जो कारोबारियों की सभी जायज मांगों को पूरा करेगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0