पांच साल का कार्यकाल, 2030 में होगा खत्म
पांच साल का कार्यकाल, 2030 में होगा खत्म
खबर खास, चंडीगढ़ :
अंतरराष्ट्रीय कायाकिंग एवं कैनोइंग खिलाड़ी दीपक कुमार सिंह को चंडीगढ़ कायाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन का महासचिव नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 2026 से 2030 तक रहेगा।
इससे पहले श्री सिंह 2015 से 2019 तक एसोसिएशन के सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान चंडीगढ़ में सीनियर नेशनल कायाकिंग एवं कैनोइंग चैंपियनशिप तथा ड्रैगन बोट प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिससे इस खेल को बढ़ावा मिला।
वर्तमान में दीपक कुमार सिंह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में डायरेक्टर स्पोर्ट्स के पद पर कार्यरत हैं। वे एक एनआईएस प्रशिक्षित कोच, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और भारतीय टीम के पूर्व कोच भी रह चुके हैं।
उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य युवा प्रतिभाओं को विकसित करना, जमीनी स्तर पर प्रशिक्षण को मजबूत करना और चंडीगढ़ में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन करना है, जिससे इस खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0