पंजाबी सुपरस्टार की परफॉर्मेंस से कॉमेडी शो बना म्यूज़िक कॉन्सर्ट, हंसी और धमाल से भरा रहा एपिसोड
पंजाबी सुपरस्टार की परफॉर्मेंस से कॉमेडी शो बना म्यूज़िक कॉन्सर्ट, हंसी और धमाल से भरा रहा एपिसोड
ख़बर ख़ास, फिल्म :
पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर AP ढिल्लों ने अपने नए गाने ‘थिंकिंग ऑफ यू’ का डेब्यू कॉमेडी के लोकप्रिय मंच ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर किया। इस खास एपिसोड में वह स्टैंड-अप कॉमेडियन और एक्टर अनुभव सिंह बस्सी के साथ नजर आए। AP ढिल्लों की पहली लाइव परफॉर्मेंस ने शो के स्टूडियो को पूरी तरह एक म्यूज़िक कॉन्सर्ट में बदल दिया।
जैसे ही AP ढिल्लों ने स्टेज संभाला, माहौल पूरी तरह बदल गया। दर्शकों को उनके नए ट्रैक ‘थिंकिंग ऑफ यू’ को पहली बार लाइव सुनने का मौका मिला, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। परफॉर्मेंस के दौरान फैंस की एक्साइटमेंट साफ देखने को मिली और गाने ने शुरुआत में ही अपनी पकड़ बना ली।
एपिसोड में मस्ती और हंसी का भरपूर तड़का लगा। शो के होस्ट कपिल शर्मा ने AP ढिल्लों के पिछले साल दिसंबर में हुए दिल्ली कॉन्सर्ट से जुड़ी चोरी की घटनाओं पर मजाकिया अंदाज़ में तंज कसते हुए कहा,
“AP स्टेज पर अपना टैलेंट दिखा रहे थे… और लोग ऑडियंस में अपना टैलेंट।”
इस पर AP ढिल्लों ने भी बड़ी ही स्मार्ट और मजेदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,
“जिसने 6 लाख दिए हैं, पूरा तो करना है,”
जिस पर पूरा स्टूडियो ठहाकों से गूंज उठा। गौरतलब है कि दिल्ली में हुए AP ढिल्लों के ‘वन ऑफ वन इंडिया टूर’ के बाद कई दर्शकों ने मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी होने की शिकायत की थी। बाद में क्राइम ब्रांच ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 40 महंगे स्मार्टफोन भी बरामद किए थे।
एपिसोड में अनुभव सिंह बस्सी ने भी हंसी का माहौल और गर्म कर दिया। उन्होंने खुलासा किया कि शूटिंग से एक दिन पहले उन्होंने AP ढिल्लों को इंस्टाग्राम पर DM किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने मजाक में कहा,
“दोस्ती हुई भी नहीं है,”
जिसके बाद दोनों के बीच मजेदार नोकझोंक और ब्रोमांस रोस्ट देखने को मिला।
इसके अलावा कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा ने बड़ा शेख और छोटा शेख बनकर शो में जबरदस्त कॉमेडी का तड़का लगाया। वहीं सुनील ग्रोवर अपने ‘डायमंड राजा’ अवतार में नजर आए और गाने ‘With You’ में अपना अनोखा अंदाज़ जोड़ा। म्यूज़िक पार्टनर शिंदा कहलोन की मौजूदगी ने इस म्यूज़िक और कॉमेडी क्रॉसओवर को और खास बना दिया।
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीज़न 4’ हर शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0