गायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर बताया कि मंच पर वापसी की तैयारी के दौरान वह मेडिकल जांच, फिजियोथेरेपी और दवाइयों से गुजर रहे हैं।
गायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर बताया कि मंच पर वापसी की तैयारी के दौरान वह मेडिकल जांच, फिजियोथेरेपी और दवाइयों से गुजर रहे हैं।
खबर खास | चंडीगढ़
मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम ने खुलासा किया है कि वह गर्दन की नस दबने (नेक नर्व कंप्रेशन) की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों के साथ अपनी स्वास्थ्य स्थिति साझा करते हुए भावुक संदेश दिया। गंभीर परेशानी के बावजूद उन्होंने बताया कि वह गर्दन पर सपोर्टिव टेप लगाकर और दर्द निवारक दवाइयों की मदद से मंच पर प्रस्तुति देने की तैयारी कर रहे हैं।
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो में सोनू निगम ने बताया कि वह पिछले लगभग एक सप्ताह से इस समस्या से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वह एमआरआई और सीटी स्कैन सहित कई मेडिकल जांच करवा चुके हैं। इसके अलावा, वह लगातार दवाइयां लेने और फिजियोथेरेपी कराने में लगे हुए हैं, जिसे उन्होंने शारीरिक रूप से काफी थकाने वाला अनुभव बताया।
गायक ने यह भी बताया कि वह लगभग एक महीने और 10–12 दिनों के अंतराल के बाद मंच पर वापसी कर रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि इस बार वह सामान्य दिनों की तुलना में कम आत्मविश्वास महसूस कर रहे हैं। सोनू के अनुसार, नसों को आराम देने के लिए दी गई दवाइयों का असर उनकी आवाज पर भी पड़ा है, जिससे उनका गला पहले की तुलना में अधिक भारी महसूस हो रहा है।
हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि वह अपनी प्रस्तुति के लिए आवश्यक ऊर्जा और हिम्मत जुटाने में सफल रहेंगे।
सोनू निगम की इस पोस्ट के बाद संगीत जगत के कई कलाकारों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इनमें कविता सेठ, रूप कुमार राठौड़ और अलीशा चिनॉय सहित कई हस्तियां शामिल हैं, जिन्होंने उन्हें समर्थन और शुभकामनाएं दीं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0