हिमाचल प्रदेश में दो कश्मीरियों से बदतमीजी करने और मुसलिम समुदाय का बहिष्कार करने वाली वायरल वीडियो वाली महिला की पहचान हो गई है। कांगड़ा पुलिस ने जिले के लंबागांव थाने में उक्त महिला सुषमा देवी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। इसकी पुष्टि एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने की है।
खबर खास, शिमला :
हिमाचल प्रदेश में दो कश्मीरियों से बदतमीजी करने और मुसलिम समुदाय का बहिष्कार करने वाली वायरल वीडियो वाली महिला की पहचान हो गई है। कांगड़ा पुलिस ने जिले के लंबागांव थाने में उक्त महिला सुषमा देवी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। इसकी पुष्टि एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने की है।
अब कांगड़ा पुलिस ने मौके पर जाकर दूसरे लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए।
वहीं, इसी बीच सुषमा देवी ने भी इस मामले को लेकर माफी मांगी है। सुषमा ने वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने जाने-अंजाने यह कह दिया था। वह कहती हैं कि हम अकेले रहते हैं। इसलिए डरते हैं, इस कारण कह दिया था। जो उन्होंने कहा, उसका उन्हें खेद है। इसके लिए वह माफी मांगती है।
गौर रहे कि तीन दिन से सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इसमें एक महिला दो कश्मीरी लोगों का गांव में आने पर विरोध कर रही है। वीडियो में दो महिलाएं दिख रहीं हैं और उन्हीं में से एक महिला कश्मीरियों से बहस करती नजर आ रही है। इस वीडियो में सुषमा ने मुसलिम लोगों के आर्थिक रूप से बहिष्कार की बात कह रही थी। इतना ही नहीं वह मुसलिम समुदाय के लोगों से जय श्री राम के नारे लगाने की बात करते हुए कहती है कि इनका सामान कोई न खरीदे और यदि सामान खरीदना है वो हिंदु दुकानदारों से खरीदे। ये क्या हमें मुफ्त में देंगे और यदि मुफ्त में भी देंगे तो भी नहीं लेंगे। इस वीडियों में महिला अपने आपको को पंचायत प्रतिनिधि बताती है। कहती हैं कि हिमाचल में तो सामान मत ही लाओ। ये हिंदुस्तान है बाबा। अब महिला ने माफी मांगी है।
इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे थे और लगातार कार्रवाई की मांग उठ रही थी।
एसपी कांगड़ा ने कहा कि महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 और 196 के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। नियमों के तहत इस मामले कार्रवाई की जाएगी।
Comments 0