बठिंडा में 45.8°C तापमान दर्ज, मौसम विभाग का अलर्ट; वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते इस हफ्ते गरज-चमक, तेज हवाएं और ओले पड़ने के आसार
बठिंडा में 45.8°C तापमान दर्ज, मौसम विभाग का अलर्ट; वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते इस हफ्ते गरज-चमक, तेज हवाएं और ओले पड़ने के आसार
ख़बर खास | चंडीगढ़
पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार के लिए ‘सीवियर हीटवेव’ का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 28 मई से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। Bathinda में सबसे अधिक 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो इस सीजन के सबसे ऊंचे तापमानों में से एक है।
विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 28 जून से 5 जुलाई के बीच पंजाब पहुंच सकता है, जो राज्य में मानसून के सामान्य आगमन (30 जून) के आसपास ही है।
इस बीच, एक नया पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार से पंजाब में सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले चार दिनों तक मौसम अस्थिर बना रह सकता है और कई जिलों में बारिश व तेज हवाएं चल सकती हैं।
खास तौर पर गुरुवार और शुक्रवार को मौसम ज्यादा खराब रहने का अनुमान है। इस दौरान 60 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0