कहा, भाजपा लोकतंत्र विरोधी चालें चलना करे बंद
कहा, भाजपा लोकतंत्र विरोधी चालें चलना करे बंद
खबर खास, चंडीगढ़ :
आम आदमी पार्टी, पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने आम आदमी पार्टी द्वारा नियुक्त राज्यसभा सदस्यों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के फैसले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ये नीतियां सीधे तौर पर लोकतंत्र के खिलाफ हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब से नियुक्त सभी राज्यसभा सदस्य चुनाव के जरिए राज्यसभा सदस्य नहीं बने हैं। आम आदमी पार्टी के नेशनल कनवीनर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में इन्हें राज्यसभा सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया था, ताकि वे पंजाब के किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, कर्मचारियों और आम लोगों की आवाज और उनके अधिकारों को राज्यसभा में उठा सकें।
बरसट ने आगे कहा कि इन सदस्यों ने पंजाब के अधिकारों की बात तो क्या करनी थी, बल्कि जिस पार्टी और नेताओं ने उन्हें राज्यसभा जैसी प्रतिष्ठित सदस्यता के लिए नियुक्त किया था,उनके खिलाफ अपनी राजनीति करनी शुरू कर दी। अगर उनमें हिम्मत और नैतिकता है तो वे तुरंत राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर पंजाब आकर किसी भी जगह से अपना वकार साबित करे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सीएम मान के नेतृत्व में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की सेवा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0