हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कड़ाके की ठंड व उम्रदराज गोवंश की गौशालाओं में हो रही मौतों पर चिंता जाहिर की है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कड़ाके की ठंड व उम्रदराज गोवंश की गौशालाओं में हो रही मौतों पर चिंता जाहिर की है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कड़ाके की ठंड व उम्रदराज गोवंश की गौशालाओं में हो रही मौतों पर चिंता जाहिर की है।
उन्होंने गौसेवा आयोग के चेयरमैन सहित सभी सदस्यों को निर्देश दिए हैं कि वे व्यक्तिगत रूप से प्रदेश की सभी गौशालाओं का दौरा करें और वहां गौवंश के लिए
उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लें। इसके अलावा गौशालाओं में गौवंश के स्वास्थ्य की जांच के लिए वेटनरी सर्जन की उपलब्धता भी सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने यह संज्ञान कैथल गौशाला में हुई गौवंश की मृत्यु पर लिया है और ये निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने गौसेवा आयोग के चेयरमैन व सदस्यों से
कहा कि वे हरियाणा सरकार द्वारा गौवंश के कल्याण के लिए किए गए प्रयासों व योजनाओं की जानकारी भी दें, ताकि गौशाला संचालक इन योजनाओं को अपना
कर गौवंश के कल्याण में योगदान दे सकें।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0