सीएम की घोषणा के बाद शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
सीएम की घोषणा के बाद शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रदेश के सभी स्कूलों में कल यानि मंगलवार को एक दिन की छुट्टी की घोषणा की है। जिसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
सीएम मान ने गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने कड़ी मेहनत की है। उनकी इसी मेहनत की सराहना करते हुए सरकार ने 27 जनवरी को पूरे पंजाब में स्कूलों में छुट्टी देने का फैसला किया है। अब राज्य के सभी स्कूल 28 जनवरी से दोबारा खुलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 जनवरी को प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे और अब सभी स्कूल 28 जनवरी से फिर से खुलेंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग में सचिव सोनाली गिरी की ओर से आदेश भी जारी किए गए हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0