कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेस की आलोचना को लेकर पीएम मोदी पर किया पलटवार कहा, मोदी-शाह उनके विचारों का सम्मान करते हैं तो यह करके दिखाएं
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेस की आलोचना को लेकर पीएम मोदी पर किया पलटवार कहा, मोदी-शाह उनके विचारों का सम्मान करते हैं तो यह करके दिखाएं
खबर खास, नई दिल्ली:
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस की आलोचना को लेकर पीएम नरेंद मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
उन्होंने कहा यहां आयोजित एक पत्रकारवार्ता में कहा कि यह उनका विचार है और वह खुलकर बोलेंगे कि आरएसएस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। खरगे ने कहा कि यदि पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों का सम्मान करते हैं तो ऐसा करें। उन्होंने 18 जुलाई 1948 को तत्कालीन गृह मंत्री सरदार पटेल के एक पत्र का हवाला दिया देते हुए कहा कि इस पत्र में उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को कहा था कि आरएसएस ने ऐसा माहौल बनाया, जिससे महात्मा गांधी की हत्या हुई।
खरगे ने कहा कि भाजपा देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पटेल के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की, जबकि उनके बीच अच्छे संबंध थे। दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते थे। नेहरू ने भारत की एकता को आकार देने के लिए पटेल की सराहना की और पटेल ने नेहरू को देश के लिए एक आदर्श बताया था।
दरअसल खरगे की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि पटेल पूरे कश्मीर को भारत में मिलाना चाहते थे, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने ऐसा नहीं होने दिया। मोदी ने गुजरात में सरदार पटेल की जयंती पर यह टिप्पणी की।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0