राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को राजभवन में आयोजित ‘अलंकरण समारोह’ में पुलिस, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा और जीवन रक्षक पदकों के 76 विजेताओं को सम्मानित किया।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को राजभवन में आयोजित ‘अलंकरण समारोह’ में पुलिस, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा और जीवन रक्षक पदकों के 76 विजेताओं को सम्मानित किया।
खबर खास, शिमला :
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को राजभवन में आयोजित ‘अलंकरण समारोह’ में पुलिस, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा और जीवन रक्षक पदकों के 76 विजेताओं को सम्मानित किया।
पदक विजेताओं में होमगार्ड और सिविल डिफेंस की कमांडेंट जनरल सतवंत अटवाल त्रिवेदी और सीबीआई नई दिल्ली के अतिरिक्त निदेशक एन. वेनुगोपाल को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रेजिडेंटस पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया। यह समारोह पांच वर्षों के बाद आयोजित किया गया। इससे पहले, वर्ष 2020 में इस समारोह का आयोजन किया गया था।
राज्यपाल ने विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित व्यक्तियों को बधाई देते हुए कहा कि इनकी उत्कृष्ट सेवाएं समाज के लिए उदाहरण हैं और अन्यों को भी समाज के प्रति कार्य करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि राज्य के अंदर शांति बनाने का जिम्मा पुलिस का है और यह जिम्मेदारी पुलिस बेहतर तरीके से निभा रही है।
शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि हिमाचल में नशे के खिलाफ पुलिस के अधिकारी व जवान मजबूती से काम कर रहे हैं। नशे के खिलाफ अभियान के लिए कई पुलिस कर्मियों को आज पुरस्कार भी दिया गया। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका यह सहयोग इस बुराई को खत्म करने में अन्यों को भी प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में पुलिस और होमगार्ड की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यहां की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद कानून और व्यवस्था बनाए रखने में इन जवानों का योगदान सराहनीय रहता है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबन्धन, अपराध रोकथाम, यातायात नियंत्रण और समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी पुलिस और होमगार्ड के जवान उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।
राज्यपाल शुक्ला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग, डिजिटल निगरानी, आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता जैसी योजनाएं पुलिस और होमगार्ड की क्षमता को बढ़ा रही है। पदमश्री विद्यानन्द सरेक और नेक राम भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0