हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हिसार जाते समय अचानक रोहतक जिले के गांव भैणी महाराजपुर में पहुंचे। इस प्रकार मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर ग्रामीण अत्यंत प्रसन्न नजर आए।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हिसार जाते समय अचानक रोहतक जिले के गांव भैणी महाराजपुर में पहुंचे। इस प्रकार मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर ग्रामीण अत्यंत प्रसन्न नजर आए।
मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर गदगद हुए ग्रामीण
ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, कहा- युवाओं को योग्यता के आधार पर मिल रही नौकरी
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हिसार जाते समय अचानक रोहतक जिले के गांव भैणी महाराजपुर में पहुंचे। इस प्रकार मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर ग्रामीण अत्यंत प्रसन्न नजर आए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से संवाद किया और कुशलक्षेम जाना। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीकों से स्वागत किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के सहज और आत्मीय व्यवहार की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से लगभग 10 मिनट तक रुक कर सीधे संवाद किया और स्थानीय समस्याओं और जनकल्याण योजनाओं की भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से बातचीत कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की। गांववासियों ने विशेष रूप से इस बात के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया कि राज्य में युवाओं को योग्यता के आधार पर पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। गांववासियों ने बताया कि भैणी महाराजपुर गांव के लगभग 50 युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिली हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0