इन कैडिटों की शानदार प्राप्ति अन्य लड़कियों को भी रक्षा सेवाओं में कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी: अमन अरोड़ा
इन कैडिटों की शानदार प्राप्ति अन्य लड़कियों को भी रक्षा सेवाओं में कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी: अमन अरोड़ा
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब की लड़कियों को और सशक्त और समर्थ बनाने के लिए किये जा रहे प्रयत्नों के तहत माई भागो आर्म्ड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट फार गर्लज़, एसएएस नगर (मोहाली) की चार कैडिट रक्षा सेवाओं सम्बन्धी प्रतिष्ठित प्री-कमीशन प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चुनी गयीं हैं। चुनी गईं यह कैडिट नैशनल डिफेंस एकेडमी ( एनडीए), एयर फोर्स एकेडमी, इंडियन नेवल एकेडमी और ऑफिसर्ज़ ट्रेनिंग एकेडमी में ज्वांइन करेंगी।
इस संबंधी जानकारी सांझी करते हुये पंजाब के रोज़गार सृजन, हुनर विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि नैनसी, जो नेशनल डिफेंस एकेडमी में ज्वांइन करने जा रही है, पंजाब के एक जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रिंसिपल सवरनजीत कौर निझ्झर की बेटी है। निशा, जो इंडियन नेवल एकेडमी में ज्वांइन करने जा रही है, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के सीनियर सहायक दिनेश चंद्र की बेटी है। चेन्नई में आफिसर्ज प्रशिक्षण एकेडमी में ज्वांइन करने जा रही कैडिट दीक्षा पठानकोट निवासी कारोबारी पवन कुमार की बेटी है। इसी तरह एयर फोर्स एकेडमी की फ्लाइंग ब्रांच के लिए चुनी गई हरसिमरत कौर ब्यास से भारतीय फ़ौज के पूर्व सूबेदार रविन्दरजीत सिंह की बेटी है।
इन चुनी गई महिला कैडिटों को बधाई देते हुये अमन अरोड़ा ने कहा कि इन कैडिटों की शानदार प्राप्ति पंजाब की अन्य बेटियों को भी रक्षा सेवाओं में कमिशनड अफ़सर के तौर पर कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।
देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाली लड़कियों के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने साल 2023 में माई भागो एएफपीआइ में लड़कियों के लिए एनडीए प्रैपरेटरी विंग शुरू किया था। उन्होंने कहा कि यह संस्था निःसंदेह पंजाब का मान है।
इन चार महिला कैडिटों के प्री-कमीशन प्रशिक्षण एकेडमियों के लिए चुने जाने पर खुशी प्रकट करते हुये माई भागो आर्म्ड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट के डायरैक्टर, मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, ए. वी. एस. एम. (सेवामुक्त) ने कहा कि इससे पंजाब की अन्य बेटियों को रक्षा सेवाओं में कमिशनड अफ़सर बनाने सम्बन्धी किये जा रहे उनके यत्नों को बल मिलेगा। उन्होंने लेडी कैडिटों के सुनहरी भविष्य की कामना करते हुये विश्वास प्रकट किया कि वे अपने प्रशिक्षण और भविष्य की भूमिकाओं में पंजाब और देश का नाम रौशन करेंगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0