एनडीए के ऐतिहासिक 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड में पंजाब के पांच युवाओं ने बढ़ाया राज्य का मान, मंत्री अमन अरोड़ा ने दी बधाई
एनडीए के ऐतिहासिक 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड में पंजाब के पांच युवाओं ने बढ़ाया राज्य का मान, मंत्री अमन अरोड़ा ने दी बधाई
खबर खास | चंडीगढ़/पुणे
पंजाब ने एक बार फिर देश की रक्षा सेवाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान साबित किया है। मोहाली स्थित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एमआरएसएएफपीआई) के पांच कैडेट प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए), खड़कवासला, पुणे से सफलतापूर्वक पास आउट होकर भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ा चुके हैं।
इन कैडेटों में संगरूर के जसकीर्तन सिंह, जालंधर के मनजोत सिंह वालिया और ध्रुव भंडारी, पटियाला के हर्षदीप सिंह तथा मोहाली के पार्थ कवी शामिल हैं। ये सभी एनडीए के ऐतिहासिक 150वें कोर्स का हिस्सा रहे, जिसकी पासिंग आउट परेड की समीक्षा भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की।
पांचों कैडेटों ने एनडीए में तीन वर्षों का कठिन और अनुशासित प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने एमआरएसएएफपीआई में दो वर्षों तक विशेष सैन्य प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त किया था। उल्लेखनीय है कि उनकी तैयारी का एक बड़ा हिस्सा कोविड-19 महामारी के चुनौतीपूर्ण दौर में हुआ, जिससे उनकी मेहनत, धैर्य और प्रतिबद्धता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
अब ये सभी कैडेट अपनी-अपनी सेवा अकादमियों में उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और अगले वर्ष भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त करेंगे।
रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने इस उपलब्धि पर कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि इन युवाओं ने पंजाब का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रक्षा सेवाओं के लिए तैयार करने के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है।
एमआरएसएएफपीआई के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान (वीएसएम) ने भी कैडेटों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि संस्थान के 25 अन्य कैडेट जल्द ही सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं।
एमआरएसएएफपीआई के इन पांच कैडेटों की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पंजाब के युवा देश सेवा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ रहे हैं तथा सशस्त्र बलों में अपना उज्ज्वल भविष्य बना रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0