65 हजार से अधिक ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 8.85 करोड़ रुपये की हवाला राशि बरामद; पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क की आर्थिक कमर तोड़ी
65 हजार से अधिक ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 8.85 करोड़ रुपये की हवाला राशि बरामद; पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क की आर्थिक कमर तोड़ी
ख़बर ख़ास | चंडीगढ़
पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान ने 15 महीने पूरे कर लिए हैं। इस दौरान पंजाब पुलिस ने न केवल बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की बरामदगी की है, बल्कि ड्रग तस्करी से जुड़े आर्थिक नेटवर्क और हवाला चैनलों पर भी कड़ा प्रहार किया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने रविवार को बताया कि अभियान के तहत करीब 750 ड्रग तस्करों की 300 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियों को फ्रीज किया गया है।
डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस ने केवल नशे की बरामदगी तक सीमित रहने के बजाय तस्करी को आर्थिक सहायता पहुंचाने वाले पूरे तंत्र को निशाना बनाया है। 1 मार्च 2025 से शुरू हुए इस अभियान के दौरान राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में रोजाना विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
अभियान के तहत अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 46,937 मामले दर्ज किए गए हैं और 65,884 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 2,950 किलोग्राम हेरोइन, 792 किलोग्राम अफीम, 666 क्विंटल पोस्ता, 71 किलोग्राम चरस, 986 किलोग्राम गांजा, 56 किलोग्राम आईसीई ड्रग तथा 55 लाख से अधिक नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपियों से 20 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की गई है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ड्रग कारोबार से जुड़े हवाला नेटवर्क पर भी बड़ी कार्रवाई की गई है। अब तक 65 हवाला ऑपरेटर गिरफ्तार किए गए हैं और 8.85 करोड़ रुपये की हवाला राशि बरामद की गई है। पुलिस ने फगवाड़ा स्थित एक फॉरेक्स कंपनी से 5.09 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज की, जबकि लुधियाना और अमृतसर में भी अंतरराष्ट्रीय ड्रग और हवाला नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित जांच प्रणाली की मदद से ड्रग कार्टेल की जड़ों तक पहुंच रही है। पुलिस का लक्ष्य नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर राज्य को नशा मुक्त बनाना है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0