शिष्टाचार भेंट के दौरान सामाजिक सद्भाव, आध्यात्मिक मूल्यों और पंजाब के विकास पर हुई चर्चा
शिष्टाचार भेंट के दौरान सामाजिक सद्भाव, आध्यात्मिक मूल्यों और पंजाब के विकास पर हुई चर्चा
खबर खास | अमृतसर
पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने अमृतसर स्थित डेरा ब्यास में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया और पंजाब में शांति, सद्भाव तथा समृद्धि की कामना की।
मुलाकात के दौरान सामाजिक सौहार्द, आध्यात्मिक मूल्यों और समाज सेवा जैसे विषयों पर चर्चा हुई। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब की तरक्की, भाईचारे और समग्र विकास के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।
उन्होंने बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा समाज को सकारात्मक दिशा देने और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने में किए जा रहे योगदान की भी सराहना की।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0