पुलिस ने 30 ग्राम हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, सिल्वर फॉइल पेपर और नशे की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया; सप्लाई नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने 30 ग्राम हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, सिल्वर फॉइल पेपर और नशे की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया; सप्लाई नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश जारी
खबर खास | जीरकपुर
जीरकपुर पुलिस ने एक फ्लैट में छापेमारी कर 30 ग्राम हेरोइन और नशे की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा (वजन मापने की मशीन), सिल्वर फॉइल पेपर तथा अन्य पैकिंग सामग्री भी बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल निवासी राम दरबार, चंडीगढ़; अजय निवासी विकास नगर, चंडीगढ़; अमन निवासी बिजनौर, जो वर्तमान में राम दरबार, चंडीगढ़ में रह रहा है; तथा मुकेश निवासी ग्रीन वैली, घोलू माजरा, लालड़ू के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार शाम उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सिग्मा सिटी एक्सटेंशन के फ्लैट नंबर 566-सी से नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की कार्रवाई की।
पुलिस को देखकर चारों संदिग्ध घबरा गए और अपनी जेबों से पॉलीथीन के पैकेट फेंककर भागने का प्रयास करने लगे। हालांकि पुलिस ने उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई, जिसके बाद बरामद पैकेटों की जांच की गई। जांच में साहिल के पास से 8 ग्राम हेरोइन, अजय और अमन के पास से 7-7 ग्राम हेरोइन तथा मुकेश के पास से 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस तरह कुल 30 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। बरामद नशीले पदार्थ को सील कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया।
इस संबंध में जीरकपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब हेरोइन की सप्लाई के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0