पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की मजबूत टीमों के साथ नए सीजन की धमाकेदार शुरुआत
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की मजबूत टीमों के साथ नए सीजन की धमाकेदार शुरुआत
ख़बर ख़ास, खेल :
आईपीएल 2026 की शुरुआत 31 मार्च को न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले से होगी। दोनों टीमों की कमान भारतीय स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।
इस मैच में सभी की नजरें शुबमन गिल पर होंगी, जो टी20 फॉर्मेट में खुद को फिर से साबित करना चाहते हैं। हाल के समय में उनके स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल उठे हैं, लेकिन पिछले सीजन में उन्होंने अपने खेल में आक्रामकता दिखाते हुए शानदार सुधार किया था। ऐसे में इस सीजन उनसे बड़े प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
वहीं, श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। टीम में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल जैसे मैच विनर खिलाड़ियों की मौजूदगी पंजाब को संतुलित बनाती है।
गुजरात टाइटंस की टीम अपनी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। टीम की बल्लेबाजी साई सुदर्शन और गिल पर काफी हद तक निर्भर रहेगी। इसके अलावा जोस बटलर और राशिद खान जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम को और मजबूत बनाते हैं।
यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। दोनों कप्तानों के लिए यह मैच खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा और फैंस को एक शानदार मुकाबले की उम्मीद है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0