लगाएगी डियाजियो ने नवंबर में टीम को बेचने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें कई बड़े नाम दौड़ में शामिल थे।
लगाएगी डियाजियो ने नवंबर में टीम को बेचने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें कई बड़े नाम दौड़ में शामिल थे।
ख़बर ख़ास, खेल :
फार्मा उद्योग के दिग्गज और Serum Institute of India (SII) के CEO आदर पूनावाला ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मौजूदा चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओनरशिप हासिल करने के लिए “Strong and Competitive” बोली लगाने की घोषणा की है। पूनावाला ने गुरुवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि आने वाले कुछ महीनों में उनकी टीम RCB को खरीदने के लिए एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी प्रस्ताव पेश करेगी। उन्होंने RCB को IPL की बेहतरीन टीमों में से एक बताया।
इस बीच, लंदन स्थित कंपनी Diageo, जो United Spirits Ltd की पैरेंट कंपनी है, ने नवंबर 2025 में RCB को बेचने की प्रक्रिया शुरू की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम की वैल्यू करीब 105 मिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। बताया जा रहा है कि यह फैसला RCB की IPL जीत के बाद जून 2025 में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए हादसे के बाद तेज हुआ, जब जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 फैंस की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद फ्रेंचाइजी की ओनरशिप और मैनेजमेंट से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा तेज हो गई।
United Spirits Ltd के Managing Director और CEO प्रवीण सोमेश्वर ने इस फैसले पर बयान देते हुए कहा कि RCSPL कंपनी के लिए एक मूल्यवान और रणनीतिक संपत्ति रही है, लेकिन यह उनके मुख्य शराब व्यवसाय का हिस्सा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम Diageo और USL की भारत में अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा और लंबे समय के लिए वैल्यू डिलीवरी की रणनीति का हिस्सा है, साथ ही RCSPL के हितों को ध्यान में रखा जाएगा।
RCB, जिसने पिछले सीजन पहली बार IPL खिताब जीता था, अब 2026 सीजन के लिए अपने घरेलू मुकाबलों के आयोजन स्थल को लेकर भी विकल्पों पर विचार कर रही है। चर्चा है कि टीम बेंगलुरु से बाहर घरेलू मैच शिफ्ट कर सकती है। इस संदर्भ में Navi Mumbai के DY Patil Stadium और Raipur के Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium के नाम सामने आए हैं।
हालांकि, Karnataka State Cricket Association (KSCA) ने टीम से अपील की है कि वह M. Chinnaswamy Stadium को ही अपना होम ग्राउंड बनाए रखे। वहीं, पूनावाला के अलावा फिल्म प्रोडक्शन हाउस Hombale Films, जो विजय किरागंदूर के स्वामित्व में है, भी फ्रेंचाइजी खरीदने की रेस में माना जा रहा है, हालांकि उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है।
RCB IPL की शुरुआती फ्रेंचाइजी में शामिल रही है और 2008 से लीग का हिस्सा है। टीम के साथ विराट कोहली, अनिल कुंबले और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। अब RCB की ओनरशिप को लेकर आगे आने वाले महीनों में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0