भारतीय पुलिस फाउंडेशन द्वारा देश के चार राज्यों - तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान और पंजाब में शुरू किए गए 'आंतरिक पुलिस सुधार' परियोजना की औपचारिक शुरुआत आज यहां पंजाब पुलिस मुख्यालय में डीजीपी पंजाब गौरव यादव, आई.पी.एफ. के उपाध्यक्ष और परियोजना निदेशक डॉ. इश कुमार (आई.पी.एस. सेवानिवृत्त), एडीजीपी/ट्रैफिक एवं सड़क सुरक्षा-कम-राज्य नोडल अधिकारी ए.एस. राय (आई.पी.एस.) और आई.पी.एफ. परियोजना के राज्य पर्यवेक्षक जी.एस. संधू (आई.पी.एस. सेवानिवृत्त) की उपस्थिति में आई.पी.एफ. और पंजाब पुलिस के बीच समझौते पर हस्ताक्षर करके की गई।