पंजाब के पांच नगर निगमों में शनिवार को मतदान के बाद उसके नतीजे भी शाम से आना शुरू हो गए। पटियाला में आम आदमी पार्टी का तो अमृतसर में कांग्रेस का मेयर बनेगा। फगवाड़ा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं, लुधियाना में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। जालंधर में आप का मेयर बनना तय है।
फगवाड़ा में कांग्रेस को बहुमत
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के पांच नगर निगमों में शनिवार को मतदान के बाद उसके नतीजे भी शाम से आना शुरू हो गए। पटियाला में आम आदमी पार्टी का तो अमृतसर में कांग्रेस का मेयर बनेगा। फगवाड़ा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं, लुधियाना में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। जालंधर में आप का मेयर बनना तय है।
इस चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर हुआ है। लुधियान में कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु हार गईं। वहीं, वार्ड नंबर-77 में भाजपा उम्मीदवार पूनम रतड़ा ने विधायक अशोक पराशर पप्पी की पत्नी मीनू पराशर को हरा दिया। वेस्ट हलके से आप विधायक गुरप्रीत गोगी की पत्नी भी चुनाव हार गई। जालंधर में कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व मेयर जगदीश राजा और उनकी पत्नी चुनाव हार गई हैं। यहां 48 नंबर वार्ड में निर्दलीय शिवनाथ शिब्बू 1 वोट से हार गए, वह आप से टिकट न मिलने पर आजाद उतरे थे। आप के हरजिंदर सिंह को एक वोट से जीत मिली है।
यह रहे परिणाम
जालंधर में आम आदमी पार्टी को 38, कांग्रेस को 25, भाजपा को 19, बसपा को एक और दो सीटों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की है।
फगवाड़ा में कांग्रेस को 22, आम आदमी पार्टी को 12, भाजपा को 5, अकाली दल को 2, बसपा को एक और तीन सीटों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की।
लुधियाना में आप को 41, कांग्रेस को 30, भाजपा को 19, अकाली दल को दो और तीन पर आजाद उम्मीदवार जीते हैं।
पटियाला में आप को 45, भाजपा को 4 जबकि कांग्रेस और अकाली दल को दो-दो सीटें मिली हैं। यहां सात वार्डों में चुनाव नहीं हुए।
अमृतसर में कांग्रेस को 43, आप को 24, भाजपा को नौ, अकाली दल को चार सीटें मिली जबकि पांच सीटों पर आजाद उम्मीदावारों ने जीत हासिल की।
Comments 0