कबीर जयंती के अवसर पर राज्यभर में रहेगा अवकाश, सरकारी कार्यालय, बोर्ड और निगम बंद; गर्मी के चलते स्कूल पहले से ही समर वेकेशन पर
कबीर जयंती के अवसर पर राज्यभर में रहेगा अवकाश, सरकारी कार्यालय, बोर्ड और निगम बंद; गर्मी के चलते स्कूल पहले से ही समर वेकेशन पर
खबरखास । चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने 29 जून (रविवार) को कबीर जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।
संत कबीर दास की जयंती पंजाब में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर धार्मिक समागम, भजन-कीर्तन, सत्संग, प्रार्थना सभाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। श्रद्धालु संत कबीर की शिक्षाओं को याद करते हुए उनके बताए सत्य, समानता और मानवता के संदेश को अपनाने का संकल्प लेते हैं।
वहीं, राज्य में भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते सरकारी और निजी स्कूल पहले से ही ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण बंद हैं। इसके अलावा, पंजाब सरकार ने बढ़ते तापमान को देखते हुए सरकारी कार्यालयों के कार्य समय में भी बदलाव किया है, ताकि कर्मचारियों को गर्मी से राहत मिल सके।
सरकार की ओर से जारी अवकाश के चलते 29 जून को सरकारी दफ्तरों में सभी प्रशासनिक कार्य बंद रहेंगे और सेवाएं अगले कार्यदिवस से सामान्य रूप से शुरू होंगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0