कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने दी जानकारी
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने दी जानकारी
खबर खास, चंडीगढ़ :
वार्षिक 2300 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाली कंपनी आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड पंजाब में 1,400 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। इस बात की जानकारी आज, बुधवार को यहां कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने दी।
उन्होंने बताया कि कंपनी जिला बरनाला के गांव बड़बर में एक नई एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंट (ए पी आई) निर्माण इकाई स्थापित करेगी। इस इकाई से लगभग 2,000 पंजाबियों को रोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे।
मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए पर्यावरण संबंधी मंज़ूरी मिल चुकी है और इकाई स्थापित करने के लिए ज़मीन कंपनी के अधिकार में है। आई.ओ.एल. केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड भारत की प्रमुख एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंट (ए पी आई) और विशेष रसायन निर्माताओं में से एक है। यह कंपनी दर्द, बुखार और सूजन के इलाज में व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली नॉन-स्टीरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग (एन एस ए आई डी) – आइबूप्रोफेन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी भी है।
उन्होंने आगे बताया कि कंपनी की एक निर्माण इकाई पहले से ही फतेहगढ़ छन्ना, बरनाला में कार्यरत है। उल्लेखनीय है कि नई इकाई की स्थापना के बाद पंजाब में इस कंपनी का कुल निवेश 2533 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा और इसकी सभी इकाइयों में कुल 3100 लोग कार्यरत होंगे। अरोड़ा ने कहा कि बरनाला जिले के बड़बर गांव में प्रस्तावित 1,400 करोड़ रुपये का यह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट, आई.ओ.एल. की ए पी आई उत्पादन क्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है और यह पंजाब को फार्मास्यूटिकल और रासायनिक उद्योगों के एक उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि ‘आप’ सरकार के सत्ता संभालने के बाद से पंजाब में कुल 1.30 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है, जिससे 5 लाख लोगों को रोजगार मिला है। इस अवसर पर आई.ओ.एल. केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर वरिंदर गुप्ता और निवेश प्रोत्साहन विभाग के सी.ई.ओ. अमित ढाका भी मौजूद थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0