कहा, अब कोई भी पंजाब में बेअदबी करने की नहीं कर सकेगा हिम्मत
कहा, अब कोई भी पंजाब में बेअदबी करने की नहीं कर सकेगा हिम्मत
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने जागत जोत श्री गुरू ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल 2026 को मंजूरी दे दी है।
उल्लेखनीय है कि यह बेअदबी विरोधी बिल 13 अप्रैल, 2026 को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में पंजाब विधानसभा द्वारा पास किया गया था।
स्पीकर संधवां ने बताया कि इस बेअदबी विरोधी अधिनियम के तहत श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने पर उम्र कैद और भारी जुर्माने की व्यवस्था है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि परमात्मा ने मुझे धार्मिक सुरक्षा और भाईचारे की साझेदारी को बढ़ावा देने का मौका दिया है।
इस बिल के माध्यम से हमारी सरकार ने धार्मिक बेअदबी से संबंधित पंजाबियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी कर दी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0