भारत-श्रीलंका में होने वाले टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित, विनायक शुक्ला बने उपकप्तान
भारत-श्रीलंका में होने वाले टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित, विनायक शुक्ला बने उपकप्तान
ख़बर ख़ास ,खेल :
पंजाब के रहने वाले जतिंदर सिंह को भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ओमान की 15 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। ओमान क्रिकेट बोर्ड ने टीम की घोषणा करते हुए विनायक शुक्ला को उपकप्तान बनाया है। जतिंदर सिंह की अगुआई में ओमान की टीम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद के साथ उतरेगी।
ICC ने ओमान को ग्रुप-B में जगह दी है, जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड और जिम्बाब्वे जैसी मजबूत टीमों से होगा। इस ग्रुप को टूर्नामेंट के सबसे चुनौतीपूर्ण ग्रुप्स में से एक माना जा रहा है, जिसमें हर मैच ओमान के लिए अहम होगा।
ओमान की नेशनल टीम के कप्तान जतिंदर सिंह का संबंध पंजाब के लुधियाना जिले से है। उनका जन्म 5 मार्च 1989 को लुधियाना में हुआ था। वर्ष 2003 में वह अपने परिवार के साथ ओमान चले गए, जहां से उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई।
जतिंदर ने ओमान में ही क्रिकेट की बुनियाद रखी और 2007 में ACC अंडर-19 एलीट कप के दौरान अंडर-19 स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद उन्होंने 2015 में ओमान के लिए अपना T20 इंटरनेशनल डेब्यू किया और तब से टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में शुमार हैं।
दिसंबर 2024 तक जतिंदर सिंह ने 33 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 31.77 की औसत से 985 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, T20 इंटरनेशनल में उन्होंने 39 मैचों में 25.73 की औसत से 875 रन बनाए हैं। उल्लेखनीय है कि जतिंदर इससे पहले एशिया कप में भी ओमान टीम की कप्तानी कर चुके हैं और उनके अनुभव से वर्ल्ड कप में टीम को खास मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0