लालजीत भुल्लर को मंत्री पद से हटाए जाने के बाद विभागों का भी बंटवारा
लालजीत भुल्लर को मंत्री पद से हटाए जाने के बाद विभागों का भी बंटवारा
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के अमृतसर स्थित वेयरहाउस के डीएम यानि डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के बाद विवादों में आए पंजाब कैबिनेट के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा लिए जाने के बाद अब उनके विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है। दो कैबिनेट मंत्रियों को उनके विभाग दिए गए हैं। वित्त मंत्री को ट्रांसपोर्ट विभाग जबकि डा.रवजोत सिंह को जेल विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।
पंजाब मंत्रिमंडल में अब तक नौ बार बदलाव किया जा चुका है। 2022 में बनी आम आदमी पार्टी की सरकार में दस मंत्री शामिल किए गए जबकि कई विभाग खुद सीएम मान ने अपने पास रखे। इसके बाद 2023 जनवरी में फौजा सिंह सरारी ने इस्तीफा दिया और तब डा.बलबीर सिंह को कैबिनेट में शामिल कर लिया गया। मई 2023 में इंदरबीर सिंह निज्जर की जगह बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुडि्डया को शामिल किया गया।
इसके बाद पांच मंत्रियों के विभागों में बदलाव हुआ और अमन अरोड़ा से हाउसिंग विभाग ले लिया गया। 2024 में बदलावा के दौरान चार मंत्रियों चेतन सिंह जौड़ामाजरा, ब्रहम शंकर जिम्पा, बल्कर सिंह, अनमोल गगन मान की कैबिनेट से छुट्टी हो गई जबकि पांच नए चेहरे शामिल किए गए। इनमें बारिंदर कुमार गोयल, हरदीप सिंह मुंडियां, रवजोत सिंह, तरुणप्रीत सिंह सोंध, मोहिंदर भगत शामिल थे।
जुलाई 2025 में कुलदीप धालीवाल से मंत्रिपद लेकर संजीव अरोड़ा को मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया और वह काफी पावरफुल मंत्री बन गए। अगस्त 2025 में हरभजन सिंह ईटीओ से पावर लेकर संजीव अरोड़ा को दे दिया गया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0