भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद और मंत्री किशन कपूर आज, रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उन्हें उनके बेटे शाश्वत कपूर ने मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डा.राजीव बिंदल समेत कई भाजपा नेता शामिल हुए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता हुए अंतिम यात्रा में शामिल
खबर खास, धर्मशाला :
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद और मंत्री किशन कपूर आज, रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उन्हें उनके बेटे शाश्वत कपूर ने मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डा.राजीव बिंदल समेत कई भाजपा नेता शामिल हुए।
बिंदल पूर्व सांसद किशन कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होनें किशन कपूर के बेटे शाश्वत कपूर व अन्य पारिवारिक सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि किशन कपूर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में एक थे और उन्होनें अपने राजनैतिक जीवन में पार्टी के लिए अतुल्नीय योगदान दिया।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि किशन कपूर 5 बार विधायक व तीन बार मंत्री रहे और इस दौरान उन्होनें प्रदेश के विकास में अपना भरपूर योगदान दिया। 1980 में पार्टी के गठन से लेकर अब तक उन्होनें पार्टी के विभिन्न दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन किया। उनके निधन से निश्चितरूप से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होनें कहा कि इस दुख की घड़ी में पार्टी शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। उन्होनें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं विधायक विपिन परमार, सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 राजीव भारद्वाज, कांगड़ा जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा, पवन काजल, राकेश पठानिया सहित भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने किशन कपूर को अपनी भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0