पंजाब के लुधियाना की वेस्ट विस सीट से आप विधायक गुरप्रीत गोगी (57) की बीती देर रात अचानक चली गोली से मौत हो गई। शनिवार शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। सीएम भगवंत मान भी अपने विधायक के संस्कार में शामिल हुए।

खबर खास, लुधियाना :

बताया जा रहा है कि बीती रात हादसे के वक्त वह अपने कमरे में खाना खा रहे थे। अचानक उस दौरान उनके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। उनकी पत्नी और बेटा दुसरे कमरे में थे। जब वह उनके पास पहुंचे तो गोगी खून से लथपथ गिरे हुए थे। अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी। शनिवार को डीएमसी में उनका पोस्टमार्टम कराया गया। जहां पता चला कि गोली उनके सिर के दाईं तरफ से लगी और बाईं तरफ से बाहर निकलकर आर-पार हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद पार्थिव देह घर लाई गई। यहां से दोपहर बाद लुधियाना के केवीएम स्कूल के पास श्मशान घाट में उनका राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे विश्वास बस्सी ने उन्हें मुखाग्नि दी।
वहीं लुधियाना पुलिस के डीसीपी जसकिरण सिंह तेजा ने बताया कि पिस्टल 25 बोर का था। नौकर ने बताया कि वेपन से एक ही फायर हुआ। विधायक की मौत किन हालातों में हुई है यह कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि अभी डिप्रेशन जैसी कोई बात सामने नहीं आई
सीएम ने विधायक गोगी के निधन को बताया व्यक्तिगत क्षति :
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी के असामयिक और दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया, जिनका बीती रात निधन हो गया। मुख्यमंत्री आज यहां विधायक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने गोगी को मेहनती, समर्पित और प्रतिबद्ध साथी बताया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बड़ी व्यक्तिगत क्षति है और आम आदमी पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है, क्योंकि गोगी पार्टी के समर्पित
सिपाही थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि गोगी ने लोगों, खासकर अपने हलके के लोगों की भलाई के लिए अथक परिश्रम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें गोगी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता ने ‘आप’ और लोगों के दिलों में एक बड़ी रिक्तता छोड़ दी है। इस दौरान भगवंत सिंह मान ने गोगी की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत शांति प्रदान करें और उनके
परिवार के सदस्यों को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति दें।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0