हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंचकूला में स्वामी विवेकानंद की 163 वीं जयंती युवाओं को समर्पित करते हुए प्रदेश के युवाओं के लिए सौग़ातों की झड़ी लगा दी। उन्होंने ग्रामीण युवाओं के लिए एक साथ 250 ज़िम का उदघाटन किया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंचकूला में स्वामी विवेकानंद की 163 वीं जयंती युवाओं को समर्पित करते हुए प्रदेश के युवाओं के लिए सौग़ातों की झड़ी लगा दी। उन्होंने ग्रामीण युवाओं के लिए एक साथ 250 ज़िम का उदघाटन किया।
ग्रामीण युवाओं के लिए एक साथ 250 ज़िम का किया उदघाटन
अंतर युवा क्लब खेलों " को वार्षिक खेल कैलेंडर में शामिल करने की घोषणा
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंचकूला में स्वामी विवेकानंद की 163 वीं जयंती युवाओं को समर्पित करते हुए प्रदेश के युवाओं के लिए सौग़ातों की झड़ी लगा दी। उन्होंने ग्रामीण युवाओं के लिए एक साथ 250 ज़िम का उदघाटन करने के बाद जहां आठ अधिसूचित खेलों के लिए मुफ्त खेल उपकरण तथा राज्य के वार्षिक खेल कैलेंडर में " अंतर युवा क्लब खेलों " को शामिल करने की घोषणा की , वहीं प्रदेश के हर ब्लॉक में कम से कम एक आईटीआई खोलने की बात कही।
मुख्यमंत्री यही नहीं रुके उन्होंने विभिन्न देशों की भाषाओं में युवाओं को दक्ष बनाने के लिए एक खास नीति बनाने और उसे संबंधित एजेसी से प्रमाणित करवाने का खर्च भी सरकार द्वारा वहन करने की घोषणा की। इससे पूर्व उन्होंने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए प्रेरित करने वाले एक गीत का लोकार्पण किया जिसको प्रसिद्ध गायक नवीन पुनिया ने गाया।
उन्होंने आईटीआई के प्रशिक्षुओं को जॉब के ऑफर लैटर भी प्रदान किए। उन्होंने एनएसएस के अवार्डी युवाओं और वालंटियर्स को भी सम्मानित किया।
सैनी ने अपने ओजस्वी भाषण में स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए युवाओं को प्रदेश से नशा की सामाजिक बुराई को समाप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने भारत में नव-जागरण का शंखनाद किया था। उन्होंने देशवासियों में आत्म-सम्मान और गौरव से जीने की लौ तथा आध्यात्मिक जागृति पैदा की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द भी कुश्ती के खेल को बहुत पसंद करते थे। वे पढ़ने के भी बहुत शौक़ीन थे , इतने ध्यान और एकाग्रचित्त होकर पढ़ते थे कि वे एक बार जिस किताब को पढ़ लेते थे वह कभी नहीं भुलते थे।
मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के बचपन से लेकर रामकृष्ण परमहंस आश्रम में पहुंचने और अमेरिका की धर्म संसद में दिए गए उनके प्रभावशाली भाषण का विस्तार से जिक्र करते हुए कहा कि हमारे संविधान और संस्थाओं के भविष्य की जिम्मेदारी भी आप युवाओं के कंधों पर है। आगे चलकर संविधान की मूल भावना के अनुरूप देश आपको ही चलाना है।
10 वर्षों में हमने युवाओं को दिया खुला आसमान
उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के हित में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि हमारी सरकार का यह तीसरा कार्यकाल है। पिछले दो कार्यकालों के 10 वर्षों में हमने पूरा प्रयास किया है कि आपको खुला आसमान दें। हमने आपको 21वीं सदी की आधुनिक शिक्षा देने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जहां एचसीएस जैसी नौकरियों की बन्दरबाट सत्ताधारी नेताओं के रिश्तेदारों में होती थी वहीं हमारी सरकार ने युवाओं को मेरिट के आधार पर लगाया है , कई गरीब घरों के प्रतिभावान युवा एचसीएस नौकरी लगे हैं।
विदेशों में बसे हरियाणवियों के लिए बनाया 'ग्लोबल हरियाणवी' पोर्टल
उन्होंने बताया कि जो हरियाणवी दूसरे देशों में बसे हुए हैं और उनके परिवार यहीं पर हैं। ऐसे हरियाणवियों के लिए हमने 'ग्लोबल हरियाणवी केन्द्र' नामक एक पोर्टल बनाया है। इस पर वे अपनी समस्याओं को डालकर मदद पा सकते हैं। चाहे वह जमीन-जायदाद से जुड़ी हुई समस्या हो या परिवार में किसी भी प्रकार के झगड़े की अथवा प्रदेश में निवेश करने के लिए उनकी इच्छा की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं के लिए कई घोषणाएं करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार 'हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना 2024-25' के तहत खेलों के मुफ्त खेल उपकरण देती है ,अब इस योजना में युवा क्लबों को भी शामिल किया जाएगा। भविष्य में राज्य के वार्षिक खेल कैलेंडर में 'अंतर युवा क्लब खेलों' को शामिल किया जाएगा। खेल विभाग इन खेलों का आयोजन हर साल करेगा।
आठ अधिसूचित खेलों के लिए दिए जाएंगे मुफ्त खेल उपकरण
उन्होंने बताया कि 8 अधिसूचित खेलों के लिए मुफ्त खेल उपकरण दिए जाएंगे। इन खेलों में वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, मुक्केबाजी, कुश्ती, जूडो और क्रिकेट शामिल हैं। हर साल खेल विभाग युवा क्लबों के लिए दो साहसिक खेल शिविरों का आयोजन करेगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0