पंजाब किंग्स ने दमदार बल्लेबाज़ी के दम पर एसआरएच को हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा
पंजाब किंग्स ने दमदार बल्लेबाज़ी के दम पर एसआरएच को हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा
ख़बर ख़ास, खेल :
आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 220 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार नाबाद 69 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई और अंत तक क्रीज पर टिके रहे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। ओपनर प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पावरप्ले में ही मैच का रुख बदल दिया। प्रियांश ने मात्र 20 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें चौके-छक्कों की बरसात शामिल रही, जबकि प्रभसिमरन ने 24 गेंदों में 51 रन ठोके। दोनों ने मिलकर टीम को पावरप्ले में 93 रन तक पहुंचा दिया, जिससे SRH पर दबाव बन गया।
हालांकि, दोनों ओपनर्स के जल्दी आउट होने के बाद भी पंजाब की पकड़ मैच पर बनी रही। इसके बाद अय्यर ने पारी को संभालते हुए समझदारी से बल्लेबाज़ी की और जरूरत पड़ने पर तेजी भी दिखाई। उन्होंने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अंत तक नाबाद रहते हुए टीम को आसानी से जीत दिलाई। शशांक सिंह ने भी उनका अच्छा साथ निभाया।
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 219/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। अभिषेक शर्मा ने शानदार 78 रन की तेज़ पारी खेली, जबकि ट्रैविस हेड ने 38 रन बनाए। दोनों ने मिलकर टीम को तेज़ शुरुआत दिलाई, लेकिन मध्य ओवरों में पंजाब के गेंदबाज़ों ने वापसी की। शशांक सिंह और अर्शदीप सिंह ने अहम विकेट लेकर एसआरएच की रफ्तार पर ब्रेक लगाया।
इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने टूर्नामेंट में अपना अजेय सिलसिला बरकरार रखा और खिताब की दावेदारी को और मजबूत किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0