हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज अपनी पत्नी सुमन सैनी के साथ नव वर्ष के अवसर पर पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत भी की।

कहा, फसल विविधिकरण के क्षेत्र में जल्द ही लाई जाएंगी नई योजनाएं
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज अपनी पत्नी सुमन सैनी के साथ नव वर्ष के अवसर पर पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत भी की।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियां को नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि यह साल प्रदेशवासियों के जीवन में आर्थिक और सामाजिक खुशहाली लाने का काम करेगा। हर नागरिक के जीवन में समृद्धि आएगी। ऐसी मंगल कामना करते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में हरियाणा विकास की नई बुलंदियों को छुएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के दौरान बहुत से विषयों को लेकर प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया गया है। अब वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन के तहत भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में तेज गति से कार्य किया जाएगा। इसी तर्ज पर हरियाणा प्रदेश में भी तेज गति से विकास कार्य हों और साथ ही प्रदेश भी पूर्ण रूप से विकसित प्रदेश बने। इसको लेकर सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान संकल्प पत्र में बहुत सारे वायदे किये हैं, उन्हें धीरे-धीरे पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई वायदों को अभी तक अमलीजामा पहनाने का कार्य किया जा चुका है, जो बचे हुए हैं उन्हें भी जल्दी पूरा किया जाएगा।
सैनी ने कहा कि सरकार बनते ही सबसे पहले 24 हजार युवाओं को बिना खर्ची पर्ची व मेरिट के आधार पर नौकरी देने का कार्य किया। इसके साथ ही सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में निशुल्क डायलिसिस की सुविधा शुरू की गई है।
किसानों के मुद्दे पर जवाब देते हुए सैनी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने किसानों से संपर्क बनाने के लिए कमेटी का गठन किया है और वह कमेटी लगातार किसानों से संपर्क कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानों की सभी फसलें एमएसपी पर खरीद रही है। विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का निर्णय लिया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0